फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया 'आज का तुगलक', राहुल बोले- नोटबंदी आतंकी हमला था

Fri, 08 Nov 2019 01:15 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर शुक्रवार को हमला बोला। उन्होंने नोटबंदी को आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन से बाहर किए जाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी आतंकी हमले को तीन साल गुजर गए हैं जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, कई लोगों की जान ले ली, कई छोटे कारोबार खत्म कर दिए और लाखों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया।

उन्होंने हैशटैग ‘डिमोनेटाइजेशन डिजास्टर’ का प्रयोग करते हुए कहा कि इस निंदनीय हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के समक्ष लाया जाना बाकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और उन्हें आज का तुगलक कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने 1330 में देश की मुद्रा को अमान्य करार दिया था। आज के तुगलक ने भी आठ नवंबर, 2016 को यही किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन साल गुजर गए और देश भुगत रहा है क्योंकि अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है, रोजगार छिन गया है। न ही आतंकवाद रुका और न ही जाली नोटों का कारोबार थमा है। सुरजेवाला ने पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है।



युवा कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें