कांग्रेस ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि अब सरकार को अपनी गलती मान लेनी चाहिए।
मीडिया से बातचीत में चिंदबरम ने कहा कि 'नोटबंदी एक गलत फैसला था जिसे सरकार को अब स्वीकार कर लेना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की रिपोर्ट में वह सच सामने आया जिसका जिक्र मैंने 6 महीने पहले किया था।' चिदंबरम ने यहां पत्रकारों से कहा, 'अगर मेरे प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि नोटबंदी करो तो मैं उनको सलाह देता कि कृपया ऐसा मत करिए। अगर वह इस पर जोर देते तो मैं इस्तीफा दे देता।'
#DeMonetisation was a wrong decision and the government should have the courage to accept it: P.Chidambaram pic.twitter.com/lelZzbpuSi
— ANI (@ANI) September 9, 2017
Finally the RBI report has revealed what I said 6 months ago: Former Finance Minister P.Chidambaram pic.twitter.com/O4d8MwOAcR
— ANI (@ANI) September 9, 2017
गौरतलब है कि आरबीआई ने कुछ दिन पहले नोटबंदी के आंकड़ों की रिपोर्ट देश के सामने रखी थी। जिसमें बताया गया था कि इस फैसले से 99 फीसदी पुराने नोट वापस आए जिनकी वैल्यू 15.44 लाख करोड़ है।
पढ़ें- नोटबंदी: IT को शक, जाने-माने नेता ने जमा किए 264 करोड़ रुपए, जांच जारी
नोटबंदी के बाद सिस्टम का लगभग सारा पैसा बैंकों में वापस आ गया। वहीं नोटबंदी के बाद नए नोटों की छपाई पर हुए खर्च के बारे में बताया कि इन्हें छापने में अब तक सरकार के 7,965 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।