देशभर के एटीएम को नए नोटों के अनुकूल परिचालन में सक्षम बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एसएस मुंद्रा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया गया है।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, ‘2000 रुपये के नोट निकालने वाले एटीएम की प्रणाली में सुधार करने के साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
इस टीम को बैंकों और विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश है ताकि कैश का वितरण और एटीएम नेटवर्क के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर को नए सिरे से सुधारने में तेजी लाई जा सके।’