फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने गिनवाए फायदे, शेयर किया वीडियो

Wed, 08 Nov 2017 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
आज (8 नवंबर) को नोटबंदी का एक साल पूरा हो गया, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके फायदे बताने वाला एक वीडियो पोस्ट किया है। सात मिनट के इस वीडियो में बताया गया है कि बड़े करेंसी नोट (500-1000) को बंद करना क्यों जरूरी था। वीडियो में नोटबंदी को मोदी सरकार द्वारा उठाए गए सहासिक कदमों में से एक बताया गया है।
विज्ञापन


नोटबंदीः रिजर्व बैंक ने बताया फायदे का सौदा, महंगाई घटी, जाली करेंसी पकड़ने में मिली 2.5 गुना सफलता

वीडियो में कहा गया है कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार और काले धन से जूझ रहा था। नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद के कम होने की बात कही गई है। दिखाया गया है कि नोटबंदी के बाद 75 प्रतिशत पत्थरबाजी कम हो गई।

कहा गया है कि नोटबंदी के बाद काला धन कोने-कोने और चप्पे-चप्पे से निकला था। दिखाया गया है कि नोटबंदी का असल काम नोटबंदी के बाद शुरू हुआ था। इसमें बताया गया कि नोटबंदी की वजह से पैसा बैंकों में जमा हुआ जिससे उनके असली मालिकों का पता और चेहरा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी ने की 'रगड़-रगड़कर' सफाई

पीएम मोदी
वीडियो में नोटबंदी को ऐसी टिकिया बताया गया है जिसने अर्थतंत्र की रगड़-रगड़कर सफाई की। इसमें बताया गया है कि नोटबंदी के बाद 23 लाख बैंक खाते संदिग्ध पाए गए हैं जिनकी जांच होगी।

देखिए वीडियो

Here are the benefits of demonetisation, encapsulated in this short film. Have a look. #AntiBlackMoneyDay pic.twitter.com/rPmGUYnTzI— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें