फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब IIT के क्लासरूम तक पहुंची 'सोनम गुप्ता की बेवफाई'

Thu, 01 Dec 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनम गुप्ता
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय की देशभर में चर्चा है क्योंकि हर कोई इससे प्रभावित है, इसी के साथ चर्चा है 'सोनम गुप्ता की बेवफाई' की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खास बात ये है कि ये दोनों ही मामले अब देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्‍थानों यानि आईआईटी तक भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आईआईटी दिल्ली के ह्यूमनिटीज के पेपर में प्रोफेसर ने नोटबंदी से देश में आत्महत्या की दर पर पड़ने वाले सवालों के बारे में पूछा। वहीं आईआईटी खड़गपुर में एक प्रोफेसर ने प्रोबेलिटी के पेपर में 'सोनम गुप्ता बेवफा है' के बारे में सवाल पूछा।

आईआईटी दिल्‍ली की प्रोफेसर रविन्दर कौर ने इस बारे में बताया कि देश में बड़े नोटों के बंद होने के बाद आत्महत्या की दर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में उन्होंने छात्रों से सवाल किया था। सवाल था कि क्या नोटबंदी के बाद देश में आत्महत्या की दर बढ़ेगी या घटेगी। फ्रांसिसी दार्शनिक दुर्खिम की आत्महत्या की थ्योरी के परिपेक्ष्य में पूछे गए दस नंबर के अनिवार्य सवाल के प्रति छात्रों ने काफी रुचि दिखाई। प्रश्न में यह भी पूछा गया था कि नोटबंदी का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्‍ली और खड़गपुर आईआईटी के एग्जाम में पूछा गया सवाल

आईआईटी दिल्‍ली में हयूमनिटीज और सोशल साइंस डिपार्टमेंट की हेड प्रोफेसर कौर ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में हम अक्सर समकालीन घटनाओं और उनसे संबंधित सैद्धांतिक अवधारणाओं के बारे में छात्रों के विचार जानने के प्रयास करते हैं। ऐसे मुद्दों पर छात्र कई बार काफी उत्साहित होकर प्रतिभाग करते हैं। ऐसे सवाल उन्हें ज्यादा तार्किक और रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। 

वहीं कुछ इसी तरह का सवाल आईआईटी गुवाहाटी में प्रोबेलिटी के पेपर में 'सोनम गुप्ता बेवफा है' से संबंधित सवाल किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक प्रोफेसर ने छात्रों से इसके संबंध में उनके विचार जाने। 

खास बात ये रही कि इस सवाल को छात्रों ने काफी पसंद किया जिसे फेसबुक पर भी शेयर किया गया और इसे 150 से ज्यादा शेयर और 600 से ज्यादा लाइक्स मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें