फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता गोदाम हादसा: 16 मौतों के बाद बढ़ेंगी ममता के करीबी नेता की मुश्किलें? पूर्व मेयर के खिलाफ FIR की मांग

Sat, 27 Jun 2026 04:20 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता मजदूर सेल ने पूर्व मेयर फरहाद हकीम और दो पूर्व पार्षदों पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच SIT कर रही है।
 
विज्ञापन
कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के तारातला स्थित ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर गोदाम गिरने से हुई 16 लोगों की मौत के बाद शहर के पूर्व मेयर और उनके साथियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता मजदूर सेल ने कोलकाता के पूर्व मेयर फरहाद हकीम और पूर्व पार्षद अनवर खान तथा शम्स इकबाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन तीनों पर अवैध निर्माण को कथित तौर पर अनुमति देने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण शहर में हाल के दिनों में इमारतों और गोदामों के ढहने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद  बीजेएमसी की दक्षिण कोलकाता इकाई ने गुरुवार को तारातला थाने में यह शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


किन लोगों के खिलाफ जांच की मांग?
अपनी शिकायत में संगठन ने आरोप लगाया है कि कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में इमारतों और गोदामों के बार-बार ढहने की घटनाएं अनधिकृत निर्माण, गंभीर लापरवाही और संभावित आपराधिक साजिश का परिणाम हैं। संगठन ने फरहाद हकीम तथा क्रमशः वार्ड नंबर 80 और 134 के पूर्व पार्षद अनवर खान और शम्स इकबाल की भूमिका की विस्तृत जांच की मांग की है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन स्पष्ट किया कि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस ने क्या बताया?
अधिकारी ने PTI से कहा कि हमें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और उसकी जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों का सत्यापन निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। केवल शिकायत दर्ज होने भर से स्वतः FIR दर्ज नहीं हो जाती। पुलिस शिकायत की सामग्री और आरोपों की विस्तार से जांच कर रही है, जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। शिकायत की प्रतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन


अब जानिए कौन हैं फरहाद हकीम?
फिरहाद हकीम राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। साल 2026 के चुनाव में जहां टीएमसी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, हकीम एक बार फिर कोलकाता पोर्ट सीट से विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। बंगाल में टीएमसी के शासन के दौरान वह साल 2018 से कोलकाता के मेयर बने और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दिसंबर 2018 में सोभनदेब चट्टोपाध्याय के पद छोड़ने के बाद उन्हें कोलकाता का मेयर बनाया गया था। यह एक ऐतिहासिक पल था जब हकीम, 150 साल पुरानी कोलकाता नगर निगम के पहले मुस्लिम मेयर बने थे। 

ये भी पढ़ें: 16 मौतों के बाद जागी सरकार: कोलकाता की ऊंची इमारतों की होगी जांच, नियम पूरे होने पर मिलेगी निर्माण की मंजूरी
विज्ञापन


हादसे में अब तक कितने लोगों की हुई मौत?
बुधवार दोपहर गोदाम ढहने वाली जगह पर विभिन्न एजेंसियों के बचावकर्मी लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। इस हादसे में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 17 घायल सरकारी SSKM मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस मामले में निर्माण कार्य से सीधे जुड़े पांच लोगों और फरहाद हकीम के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) कालीचरण बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने इस हादसे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें