फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विविः कुलपति पद की रेस में शामिल उम्मीदवार का नाम रद्द करने की मांग

Sun, 24 Nov 2019 01:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि - फोटो : social media
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) में कुलपति पद के लिए चयनित उम्मीदवारों के नामों पर फिर विवाद हो गया है। अरुण कुमार साहू नामक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर चयनित नामों के पैनल पर सवाल उठाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पैनल में शामिल प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी पर फिक्सिंग का आरोप है और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


ऐसे उम्मीदवार को कुलपति पद की रेस में कैसे शामिल किया जा सकता है। शिकायतकर्ता ने राष्ट्रपति से प्रो. त्रिपाठी को कुलपति पद की रेस से बाहर करने की मांग रखी है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसी हफ्ते केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति पद के लिए पैनल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर मंत्रालय अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस क्लीयरेंस के आधार पर पैनल में नाम जोड़ा जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें