फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में आरटीआई कार्यकर्ता ने दायर की याचिका, सूचना आयोग के रिक्त पदों को भरने की मांग

Sun, 03 Nov 2019 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के साथ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों के सूचना आयोग में रिक्त पड़े पदों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भरने का निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


यह याचिका आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने दाखिल की है। भारद्वाज ने याचिका में चयन समिति के सदस्यों का नाम सार्वजनिक करने का भी निर्देश देने की गुहार की है। इसके अलावा आवेदकों के बारे में जानकारी, चयनित नाम और चयनित करने का आधार जैसी जानकारियों भी सार्वजनिक करने की मांग की है।
 
याचिका में कहा गया कि फरवरी, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्मिक विभाग ने इन विषयों पर जानकारी देने से इनकार कर दिया है। साथ ही याचिका में यह भी कहा गया कि आयोग में नियुक्तियां न होने के कारण नागरिक जानकारी पाने के अधिकार से वंचित हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के 11 पदों में से चार पद खाली है। चार सितंबर तक आयोग के समक्ष करीब 32500 अपील और शिकायतें लंबित हैं। चार जनवरी को नियुक्तियों को लेकर निकाले गए विज्ञापन के बावजूद अब तक एक भी नियुक्ति नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें