फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: बंगाल के बाद अब केरल व तमिलनाडु के बंटवारे की उठी मांग

Tue, 13 Jul 2021 04:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा नेताओं ने तमिलनाडु को दो हिस्सों में बांटने की मांग उठाई है। वहीं केरल के विभाजन की मांग एक छात्र संगठन ने की है।
विज्ञापन
Kerala Legislative Assembly - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बंटवारे की मांग के बाद अब केरल और तमिलनाडु के विभाजन की मांग उठने से आगामी संसद सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। दरअसल स्थानीय भाजपा नेताओं ने तमिलनाडु को दो हिस्सों में बांटने की मांग उठाई है। वहीं केरल के विभाजन की मांग एक छात्र संगठन ने की है।

विज्ञापन


समस्त केरल सुन्नी स्टूडेंट फेडरेशन ने केरल के मुस्लिम बहुल उत्तरी इलाकों को पृथक मालाबार राज्य बनाने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है यदि राज्य और केंद्र सरकार उसकी मांग नहीं मानती है तो वे आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कोझिकोड को नए राज्य की राजधानी बनाने की घोषणा भी कर दी है। प्रस्तावित नए राज्य में उत्तर केरल के कन्नूर, वायनाड कोझिकोड, मल्लापुरम और कासरगोड जैसे जिले हैं, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है।

कोंगूनाडु को अलग राज्य बनाने की मांग
तमिलनाडु के भाजपा नेताओं ने राज्य के पश्चिमी हिस्से को अलग कोंगूनाडु राज्य बनाने की मांग की है। राज्य भाजपा के महासचिव के नागराजन का कहना है कि यह मांग उस भौगोलिक क्षेत्र में रहने वालों की है, भाजपा केवल उनकी आवाज बन रही है।
विज्ञापन


बंगाल विभाजन की उठी मांग
इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा के कई नेताओं ने उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग की थी। इनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग और दार्जिलिंग जिले आते हैं। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन जिलों की लगभग 80 फीसदी सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें