फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Frontier Nagaland Demand: 'फ्रंटियर नागालैंड' के गठन की मांग, गृहमंत्री शाह ने ENPO नेताओं को बुलाया

Mon, 28 Nov 2022 03:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ कोहिमा

सार

ईएनपीओ के सचिव डब्ल्यू मनवांग कोन्याक ने कहा कि हम 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में अलग राज्य की मांग कर रहे हैं और बैठक में इस मुद्दे पर बात होगी। दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने वाले ENPO के दल का नेतृत्व आर. सापिकीउ संगतम करेंगे।

विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागालैंड में 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में एक अलग राज्य की मांग उठी है। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स आर्गनाइजेशन (ENPO) के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक तीन दिसंबर को दिल्ली में होगी। 

विज्ञापन

ईएनपीओ के सचिव डब्ल्यू मनवांग कोन्याक ने सोमवार को बताया कि उन्हें गृह मंत्री शाह की ओर से बैठक के न्योते का एक पत्र मिला है। इस बैठक में संगठन की ओर से 11 सदस्यीय एक दल दिल्ली जाएगा। दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने वाले ENPO के दल का नेतृत्व आर. सापिकीउ संगतम करेंगे। कोन्याक ने कहा कि हम 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में अलग राज्य की मांग कर रहे हैं और बैठक में इस मुद्दे पर बात होगी। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें