फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों का ब्यौरा मांगने पर झुंझलाएं सांसद बोले, 'मैं तो अभी बच्चा हूं'

Thu, 26 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू ने गुरुवार शाम अपने आवास पर प्रेसवार्ता बुला कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई, लेकिन जब उनसे लाभार्थियों का ब्योरा मांगा गया तो झुंझला उठे और बोले भाइयों अभी तो मैं बच्चा हूं।
विज्ञापन


मोदी सरकार में रेल विस्तार सर्वे एवं एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर की उपलब्धियां गिनाते हुए सांसद ने कहा कि छह माह में रेल विस्तार के सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। सर्वे पूर्व की भांति हवाई नहीं होगा, वरन काम होगा। पत्रकार वार्ता में जवाहर तापीय परियोजना को अपनी उपलब्धि बताने पर पत्रकारों ने उन्हें बताया कि यह योजना तो पूर्व सरकार की है। इस पर सांसद बोले, अभी तक अधूरा पड़ा काम उनकी पहल पर ही शुरू हुआ है।

सांसद ने कहा कि सांसद निधि को वे समान रूप से पांचों विधानसभाओं को दे रहे हैं इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, विजितेंद्र गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह लोधी, पंकज चौहान, अग्रिम जैन, लवली राठौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें