मुंबई के खार इलाके में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पार्सल सौंपते वक्त महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर महिला से धक्का-मुक्की की।
मुंबई के खार इलाके से एक डिलीवरी बॉय शहजादे शेख गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है कि उसने बुधवार 30 नवंबर को एक महिला से छेड़खानी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पार्सल सौंपते समय उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा।
विज्ञापन
गोवा: रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो नेपाली गिरफ्तार
गोवा में रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित होटल में 37 वर्षीय रूसी महिला से गुरुवार को दुष्कर्म किया गया। गोवा पहुंचने के पहले ही दिन महिला के साथ हैवानियत की गई।
कैलंगुट पुलिस थाने के एक अधिकरी दत्तगुरु सावंत ने कहा कि दोनों आरोपी की उम्र 23 वर्ष है और वे होटल में काम करते थे। उन्हें शुक्रवार को पकड़ा गया। महिला रूस से गुरुवार को गोवा आई थी।