परिसीमन के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से साथ मांगा है। उन्होंने 850 लोकसभा सीटों के प्रस्ताव को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। स्टालिन ने भी राहुल का जवाब दिया है। क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और वह खुद चेन्नई जा रहे हैं। वहां वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। वे स्टालिन और द्रमुक से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे भाजपा और आरएसएस को पूरे देश का चुनावी नक्शा अपने फायदे के हिसाब से बदलने की असीमित छूट मिल जाएगी।
स्टालिन को लेकर क्या बोले राहुल?
राहुल गांधी ने कहा, भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय हित में तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें इस विधेयक को मिलकर हराना होगा।
एमके स्टालिन ने राहुल के बयान पर क्या कहा?
वहीं, द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने भी एक एक्स पोस्ट में राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने लिखा, भाई राहुल गांधी का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में द्रमुक की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार किया। हमने हमेशा हर फैसला लेते समय तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने आगे लिखा, हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं।
30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा संसद सत्र
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार दो अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ये विधेयक परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े हैं।
लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी। वहीं, राज्यसभा की बैठक बुधवार यानी 2 दिसंबर को फिर शुरू होगी। सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के दोनों विधेयक पेश करने की उम्मीद है।