फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPC: वक्फ बोर्ड की बैठक से बाहर चले गए विपक्षी सांसद, जानें अब किस बात पर हुआ विवाद

Mon, 28 Oct 2024 02:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली वक्फ बोर्ड प्रशासक अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना वक्फ बोर्ड की शुरुआती रिपोर्ट को पूरी तरह से बदल दिया। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद जगदमबिका पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वक्फ बोर्ड की प्रस्तुति के विरोध में कई विपक्षी सदस्य सोमवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक से बाहर चले गए। यह बैठक संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में की गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक में विपक्ष के सांसद फिर से शामिल हुए। दरअसल, विपक्षी सदस्यों ने दावा किया कि दिल्ली वक्फ बोर्ड प्रशासक ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बिना प्रस्तुति में कुछ बदलाव किए थे। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह द्रमुक के मोहम्मद अब्दुल्ला, कांग्रेस के नसीर हुसैन और मोहम्मद जावेद संयुक्त समिति की बैठक से बाहर चले गए थे। विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली वक्फ बोर्ड प्रशासक अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना वक्फ बोर्ड की शुरुआती रिपोर्ट को पूरी तरह से बदल दिया। 

दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों के प्रतिनिधियों को समिति ने बुलाया
आज की इस बैठक में समिति ने दिल्ली वक्फ बोर्ड, हरियाणा वक्फ बोर्ड, पंजाब वक्फ बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों को वक्फ संशोधन विधेयक पर अपने मौखिक सबूत रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया था। समिति ने कॉल फॉर जस्टिस, वक्फ टेनेंट वेलफेयर एसोसिएशन, दिल्ली और हरबंस डंकल, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को अपने विचार साझा करने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


समिति की बैठक 29 अक्बूर को भी होगी। इस बैठक में समिति वक्फ संशोधन विधेयक पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के मौखिक सबूत दर्ज करेगी। इससे पहले 22 अक्तूबर को समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान कल्याण बनर्जी ने कांच के बोतल को तोड़ दिया और उसे पैनल के चेयरमैन जगदंबिका पाल की तरफ फेंक दिया था। यह आरोप वहां मौजूद सदस्यों ने लगाए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें