फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का होगा कायाकल्प: दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने दी 235 करोड़ रुपये की 342 योजनाओं को मंजूरी

Mon, 28 Jun 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योजनाओं के तहत दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
दिल्ली की खबर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राजधानी क्षेत्र में आने वाले गांवों के विकास के लिए 342 योजनाओं को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में आने वाली सड़कों-नालियों को दुरुस्त करना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 235 करोड़ रूपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने आज 342 योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में आने वाली सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। 

इन योजनाओं के लिए 235 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार के साथ-साथ पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। गोपाल राय ने ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना का अनुमान तैयार किया जाए और स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें