फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बनारस महज ढाई घंटे में, जानिए कौन सी है ये ट्रेन?

Mon, 20 Jun 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई-अहमदाबाद के बाद देश की दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी। ये ट्रेन 782 किलोमीटर की दूरी महज 2 घंटे 40 मिनट में तय कर लेगी। राजधानी दिल्ली से लखनऊ होते हुए ये ट्रेन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएगी, जबकि ट्रेन दिल्ली-कोलकाता कॉरीडोर का हिस्सा होगी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक स्पेन की एक फर्म फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर अध्ययन कर रही है, जो नबंवर तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

वाराणसी तक जाने के रूट में अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशन भी होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली से लखनऊ (506 किलोमीटर) तक पहुंचने में ये ट्रेन सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट का समय लेगी। वहीं पूरे कॉरीडोर यानी दिल्ली से कोलकाता तक 1513 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को 4 घंटे 56 मिनट लगेंगे। 

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन को शुरू करने में अनुमानित लागत 43 हजार करोड़ बताई जा रही हैं, जबकि दिल्ली से कोलकाता तक कॉरीडोर को पूरा करने में करीब 84 हजार करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इस रूट पर डबलडेकर ट्रेन चलाए जाने की भी संभावना तलाशी जा रही है।

ये भी कहा जा रहा है कि यूपी के आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोगों को लुभाने के लिए सरकार बुलेट ट्रेन का लॉलीपॉप लाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें