एसआईआर प्रक्रिया पर दिया विपक्ष को जवाब
उन्होंने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा, “यह चुनाव आयोग का मानक प्रोटोकॉल है। इसका मकसद फर्जी और डुप्लीकेट एंट्रीज को हटाना है। बिहार में 65 लाख डुप्लीकेट या गलत प्रविष्टियां मिलीं। यह काफी बड़ा आंकड़ा है।” उन्होंने कहा कि किसी मतदाता की राजनीतिक पसंद जानकर उसे हटाना मानवीय रूप से असंभव है।
प्रशांत किशोर पर बोले- नेता ही पीछे हट जाएं तो...
बिहार विधानसभा चुनाव और प्रशांत किशोर पर पूछे गए सवाल पर राम माधव ने कहा, “मैं जन सुराज पार्टी को लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पीके (प्रशांत किशोर) ने पार्टी बनाई और फिर चुनाव से ठीक पहले मैदान छोड़ दिया। अगर नेता ही पीछे हट जाए, तो पार्टी कैसे टिकेगी?”
अन्य वीडियो