फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold Wave: क्या उत्तर भारत का तापमान 'शून्य' से नीचे चला जाएगा? इस मौसम एजेंसी ने बताई 'सच्चाई'

Sat, 14 Jan 2023 02:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा एजेंसी  स्काईमेट ने दिल्ली के तापमान को लेकर ताजा जानकारी दी है।
विज्ञापन
शीतलहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से खबरों में दिल्ली समेत पूरे भारत में तापमान शून्य से नीचे गिरकर -4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की बात कही  जा रही है। इस खबर ने जहां कई लोगों को चिंतित कर दिया है तो कई लोग अभी से सावधानी बरतने लगे हैं। लेकिन अब इन खबरों पर एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा एजेंसी स्काईमेट ने अपना बयान जारी किया है। 

विज्ञापन


-4 डिग्री तापमान जाने की खबर महज अफवाह: स्काईमेट
स्काईमेट ने कहा है कि उत्तर भारत में -4 डिग्री तापमान जाने की खबर महज अफवाह है। अखबारों और टीवी चैनलों द्वारा यह एक गलत भविष्यवाणी है। यह पब्लिसिटी पाने का कुछ नया तरीका है।  कृपया ऐसी निराधार अफवाहों पर विश्वास न करें। पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है।

दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं: स्काईमेट
स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं उठता है। दिल्ली में जल्द ठंड से निजात मिलने लगेगी। स्काईमेट एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री और अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री हो सकता है, लेकिन यह कहीं भी 0 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जानें आज क्या रहा दिल्ली में ठंड का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के पहले हिस्से में लगभग अभूतपूर्व ठंड दर्ज होने के बाद एजेंसी ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों - सीकर और चूरू में सबजीरो न्यूनतम तापमान संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें