फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलुगू अभिनेत्री विजयशांति भाजपा में शामिल हुईं, अमित शाह से की थी मुलाकात

Mon, 07 Dec 2020 03:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनेत्री विजयशांति - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री विजयशांति सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गईं। अभिनेत्री विजयशांति ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

विज्ञापन

 
 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अभिनेत्री विजयशांति ने तेजस्विनी और ईश्वर जैसी हिंदी फिल्मों से बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। विजयशांति ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा के साथ ही शुरू किया था, लेकिन बाद में उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का दामन थाम लिया था। साल 2014 में अलग तेलंगाना राज्य के गठन से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

इससे पहले, भाजपा नेता जी. विवेक वेंकटस्वामी ने सोमवार सुबह अभिनेत्री के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की थी। वेंकटस्वामी ने विजयशांति के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की जानकारी देते हुए कहा कि आज जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में विजयशांति ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विजयशांति ने तेलंगाना में बहुत सारा काम किया है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री केसी राव हर किसी को एकतरफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अगली बार निश्चित तौर पर तेलंगाना विधानसभा में जीतेगी। विजयशांति राज्य में पार्टी के विकास के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करेंगी। 
बता दें कि तेलंगाना में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के हालिया चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली बार 48 सीट जीती हैं। भाजपा पहले नंबर पर रही टीआरएस से महज 7 सीटें  पीछे रही हैं। साथ ही पिछले महीने पार्टी ने दुब्बका विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी टीआरएस को हराकर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें