दिल्ली में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। ये टक्कर एसयूवी और डंपर में उस समय हुई, जब डंपर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रहे एसयूवी से टकरा गया। हादसे में एसयूवी पलट गई और उसमें सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसे में मारा गया परिवार दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ जा रहा था। परिवार के लोग एसयूवी इनोवा कार में सवार थे। डंपर के टक्कर से एसयूवी पलट गई और महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों की हालत भी गंभीर है।
Six dead, three injured in collision between two vehicles on NH 24 in #Delhi
— ANI (@ANI_news) 26 July 2017
इस हादसे में घायल लोगों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर का चालक फरार हो गया है।