देश की राजधानी दिल्ली में 4 साल की मासूम से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को महिला सांसदों ने इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए चर्चा की मांग की।
डीएमके सांसद कनिमोझी ने देश की राजधानी में हुए इस जघन्य मामले पर चर्चा शुरू करते हुए तल्ख लहजे में घटना की निंदा की।
इसके बाद सांसद जया बच्चन ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि दिल्ली में 4 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद प्रताड़ित किया गया था। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में है और उसकी स्थिति गंभीर है।
डीएमके सांसद कनिमोझी और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। जिस पर गंभीर कार्रवाई की जरूरत है।