राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ PM मोदी
- फोटो : ANI
नोट बंदी पर सरकार की भारी आलोचना के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। समझा जाता है कि 45 मिनट चली बैठक में मोदी ने राष्ट्रपति को नोट बंदी के बाद के हालात और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संकेत दिए हैं कि अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वह राष्ट्रपति भवन में नहीं होंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जब अगली विजिटर कांफ्रेंस होगी तो कोई और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा। लेकिन मुझे उम्मीद है कि बेहतरी के लिए जो अभियान हमने शुरू किया है, वह पूरे जोश के साथ चलता रहेगा।
राष्ट्रपति सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं। वह शुक्रवार को तीन दिवसीय विजिटर कांफ्रेंस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रणब मुखर्जी को 2012 में राष्ट्रपति चुना गया था और उनका कार्यकाल अगले साल जुलाई तक है।