फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: BJP का आरोप, प्रदूषण पर पंजाब की नाकामी छिपा रही दिल्ली सरकार; गोपाल राय का मांगा इस्तीफा

Wed, 23 Oct 2024 06:14 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली भाजपा की इकाई ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि मौजूदा आतिशी सरकार पंजाब की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। आईएआरआई के आंकड़ों बता रहे हैं कि पंजाब में लगातार पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं
विज्ञापन
गोपाल राय, दिल्ली सरकार के मंत्री / वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। आईएआरआई (IARI) के आंकड़ों बता रहे हैं कि पंजाब में लगातार पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया ये आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार को पंजाब का बचाव केवल इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल को मुफ्त सेवाएं उपलब्ध कराती है। जबकि जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को ही जिम्मेदार ठहराया करते थे।

क्या कहते हैं आईएआरआई के आंकड़े?
आईएआरआई आंकड़ों अनुसार पंजाब में 1581 पराली जलाने की घटनाएं हो चुकी हैं,  जबकि हरियाणा में 665 और उत्तर प्रदेश में 740 धान के खेतों में पराली जलाई गई। अकेले पंजाब का आंकड़ा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं से अधिक है। आईएआरआई के आंकड़े के अनुसार वर्ष 2023 में पंजाब में पराली जलने की 9000 के आसपास घटनाएं हुईं, जबकि हरियाणा में 1000 से भी कम मामले में पराली जलाई गई। 2022 में पंजाब में 15.43 लाख हेक्टेयर खेत जले जो कि 2023 में बढ़ कर 19 लाख हेक्टेयर हो गये। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार
सर्वोच्च न्यायालय ने भी बुधवार को पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कड़े शब्दों में पूछा है कि आखिर पंजाब सरकार पराली जलाने वाले किसानों को क्यों बचा रही है, और क्यों उन्हें जुर्माने में छूट दे रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पराली जलने से होने वाले प्रदूषण के आंकड़ों पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को बचाने के लिए गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें