फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs AAP: अब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर भाजपा-आप में दंगल, कौन पड़ेगा भारी?

Wed, 13 Nov 2024 10:49 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इससे पहले सीएम आतिशी और आप नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया। उन्होंने देश में बड़े खिलाड़ी उभरने का वादा किया। दूसरी तरफ भाजपा ने कहा, केजरीवाल ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का दावा किया था, लेकिन आज तक इस यूनिवर्सिटी की नींव का एक पत्थर तक नहीं रखा गया।
विज्ञापन
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा करने पहुंचीं सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया - फोटो : एक्स@आतिशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच अब स्पोर्ट्स स्कूल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर दंगल छिड़ गया है। मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा कर यह दावा किया है कि इस स्कूल से भविष्य में देश के सबसे बड़े खिलाड़ी पैदा होंगे। वहीं, भाजपा ने केजरीवाल-आतिशी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल हर मुद्दे पर जनता को धोखा देते आए हैं। केजरीवाल ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का दावा किया था, लेकिन आज तक इस यूनिवर्सिटी की नींव का एक पत्थर तक नहीं रखा गया। पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल का एक और धोखा बताया।      
विज्ञापन


बेहतर खिलाड़ी होंगे पैदा- मनीष सिसोदिया 
मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में नई पहल करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों की किस्मत बदल दी थी। उन्होंने ही स्पोर्ट्स स्कूलों के जरिए देश के सबसे बड़े खिलाड़ी पैदा करने की बात सोची और दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रहते हुए स्पोर्ट्स स्कूल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का दावा कर दिया। 

आज वे मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के साथ दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल पहुंचे। छात्रों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल देश के लिए भविष्य के ओलंपियन तैयार कर रहा है। सिसोदिया ने कहा कि स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में 10 साल पहले जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो गया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इस स्कूल से भविष्य में देश के ओलंपियन निकलेंगे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यहां खेलना ही पढ़ाई है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में खिलाड़ियों को हर वो विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और सुविधा दी जा रही है जो उन्हें ओलंपिक मेडल जीतने के और करीब ले जायेगी। उनका दावा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल 10 ओलंपिक खेलों के लिए बच्चों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जाती है। 

भाजपा का हमला- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की नींव तक नहीं रखी
वहीं, भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल केवल धोखे की राजनीति करते हैं। वे दिखाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन असलियत में कोई काम नहीं करते। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने 2020 में दिल्ली के छात्रों को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का सपना दिखाया था। लेकिन आज तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की नींव की एक ईंट तक नहीं रखी गई। लेकिन जब स्पोर्ट्स के छात्रों के बीच केजरीवाल सरकार की खिल्ली उड़ने लगी तब उन्होंने एक पुरानी बिल्डिंग को रंग पोतकर उसे स्पोर्ट्स स्कूल का नाम दे दिया। 

बीजेपी ने कहा है कि केजरीवाल विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की बात कर रही है, लेकिन उसके स्पोर्ट्स स्कूल से आज तक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तक नहीं निकले। लेकिन इसके बाद भी केजरीवाल की पार्टी इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। इससे यह भी साफ है कि इस स्कूल में खेल के नाम पर बच्चों को उचित ट्रेनिंग नहीं मिल पा रही है और उनका भविष्य अंधेरे में जा रहा है।   

भाजपा नेता का प्रश्न है कि दिल्ली के 30 लाख छात्र-छात्रों के बीच केवल 180 छात्रों को ट्रेनिंग देकर सभी बच्चों का भविष्य कैसे सुधारा जा सकता है, अरविंद केजरीवाल को इस पर भी प्रकाश डालना चाहिए। भाजपा नेता का कहना है कि जिस तरह आतिशी मार्लेना एवं मनीष सिसोदिया ने स्पोर्ट्स स्कूल का श्रेय लेने की कोशिश की है, वह युवाओं के साथ एक धोखा है।

दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में क्या
आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा छठी और नौवीं के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों में टैलेंट स्काउटिंग के ज़रिए खेल प्रतिभाओं को चुना जाता है। स्पोर्ट्स स्कूल में उन्हें 10 ओलंपिक खेलों के लिए शानदार ट्रेनिंग और सुविधाएं दी जाती हैं। स्कूल में एनरोल्ड स्टूडेंट्स को विशेष कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाती है। शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके खेल प्रशिक्षण और प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें