फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनाकरन के घर आधी रात को पहुंची पुलिस, सौंपा समन

Thu, 20 Apr 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरन को बुधवार रात दिल्ली पुलिस की एक टीम ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर समन सौंपा। दिनाकरन को चुनाव आयोग के अधिकारी को दो-पत्तियों' का चुनाव चिन्ह पार्टी के अपने धड़े के लिए हासिल करने के रिश्वत के मामले में समन सौंपा गया है। साथ ही उनसे रिश्वत के इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए भी कहा गया है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चेन्नई में देर रात टीटीवी दिानकरन के समर्थक ने अपने घर के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: AIADMK में सियासी उठापटक जारी, पार्टी से निकाले गए शशिकला-दिनाकरन
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिनाकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस को इंटपुट मिला था कि दिनाकरन देश छोड़कर भाग सकते हैं। हालांकि, दीनाकरन ने लुकआउट नोटिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पासपोर्ट 20 साल से अदालत के पास है। वह कैसे देश से छोड़कर भाग सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 1.30 करोड़ के साथ हयात होटल से सुकेश चंद्रशेखर को दबोचा
गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर नाम के बिचौलिये को गिरफ्तार किया था, जो चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ दिनाकरन धड़े के लिए 'दो पत्तियों' का पार्टी का चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए डील करने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी रिश्वत देने के लिए चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने 27 वर्षीय चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, एआईएडीएमके के धड़े के पास पार्टी का चुनाव चिन्ह रखने के लिए मदद करने में चंद्रशेखर ने 50 करोड़ रुपये की डील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें