भारत को बम धमाकों से कभी बार हिला देने वालों में शामिल आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया। कुरैशी उर्फ तौकीर आतंकी संगठन इंडियन मुहाजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी है, जिसे पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर से धर दबोचा। आतंक के नाम पर लोगों की जिंदगियों से खेलने वाले तौकीर की पुलिस ही नहीं खुफिया एजेंसियों को भी तलाश थी।
राष्ट्रीय जांच सुरक्षा (
एएनआई) ने तौकीर पर 4 लाख रुपये का ईनाम रखा हुआ था। गुजरात, जयपुर और दिल्ली में हुए बम धमाकों में कुरैशी का नाम सामने आया था। इतना ही नहीं अहमदाबाद ब्लास्ट का उसे मास्टरमाइंट भी बताया जाता है। अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद सूरत से मुजाहिद्दीन के कई स्टूडेंट्स गिरफ्तार किए गए, जिन्होंने भी जांच में तौकीर का नाम लिया।
बम बनाने में एक्सपर्ट तौकीर कई आईटी कंपनियों में काम कर चुका है और ऐसा माना जाता है कि वो बम बनाने की तकनीकों का रिसर्च अक्सर करता रहता था।
तौकीर इंडियन मुजाहिद्दीन से ही नहीं आतंकी संगठन सिमी से भी जुड़ा हुआ था और वह सिमी का प्रमुख भी रहा। उसकी मुजाहिद्दीन की गतिविधियों में अहम भूमिका थी, क्योंकि वो ब्लास्ट करने वाले स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने का काम भी करता था।