फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का गृह मंत्रालय को पत्र- CBI और IB के बराबर करो हमारी सैलरी

Tue, 12 Dec 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की तरफ से गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा गया है कि उनकी सैलरी सीबीआई और आईबी के अफसरों के बराबर होनी चाहिए। बताया गया है कि सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट कमिशनर पुलिस सिस्टम का काफी महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके पे स्केल को संशोधित करके सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के बराबर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
पत्र में स्पेशल कमिशनर ऑफ पुलिस आरएस कृष्णा ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस के 88,823 कर्मी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगे रहते हैं और कई बार उनको अलग से कार्यभार भी सौंपा जाता है, जिसे वह पूरी निष्ठा से करते हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर HC सख्त, पुलिस स्टेशनों में CCTV लगवाने के दिए आदेश

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को लिखे गए पत्र में आगे प्रमोशन से जुड़ा दर्द भी बयां किया गया है। लिखा है कि एसआई से इंस्पेक्टर बनने के लिए छह साल का वक्त लगना चाहिए, लेकिन इसमें 17-20 साल लग जाते हैं, वहीं इंस्पेक्टर से एसीपी बनने के लिए तीन साल का वक्त तय है, लेकिन इसमें 15-17 साल लग जाते हैं।
विज्ञापन


लिखा गया है कि तीसरे पे कमीशन से अबतक सब ठीक था और पुलिस अधिकारियों की सैलरी सीबीआई और आईबी के बराबर होती थी, लेकिन सातवें पे कमीशन ने इसे खत्म कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें