दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री जगन्नाथ से मुलाकात की।
अपने दौरे के दौरान प्रविंद भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मिलेंगे। आज वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह रक्षा और वित्त मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुखर्जी और उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ भी बैठक करेंगे।
भारतीय मूल के प्रविंद जगन्नाथ उद्योग संघ सीआईआई, फिक्की और एसोचैम द्वारा आयोजित कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। प्रविंद के साथ उप-प्रधानमंत्री इवान कोलेनडावेलू और मंत्रिमंडल तथा वित्त सचिव के अधिकारी भी शामिल हैं। इससे पहले मई 2014 में मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भारत के दौरे पर आए थे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था।
Delhi: Prime Minister of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth met PM Narendra Modi, at Hyderabad House pic.twitter.com/ENgF3HIbtY
— ANI (@ANI_news) May 27, 2017
Prime Minister of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth met External Affairs Minister Sushma Swaraj, in Delhi pic.twitter.com/8AjdvPAGyd
— ANI (@ANI_news) May 27, 2017