फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा: कंटेनर में फंसे ड्राइवर को बचाने में जुटे पांच को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचाने पहुंचे पांच लोग तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए। फंसा ड्राइवर भी घायल है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फंसे ड्राइवर को बचाने पहुंचे पांच लोग खुद हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, एक दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए पांच लोगों का समूह कोशिश कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जिस घटना में लोगों की जान गई, उससे पहले भी एक दुर्घटना हुई थी। पहली दुर्घटना में, दिल्ली की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक सड़क किनारे खड़े छह-टायर वाले ओपन-बॉडी ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गया। यह ट्रेलर खराब होने के कारण दो दिनों से वहीं खड़ा था।
 
हादसा कैसे हुआ? 
हादसे के बाद कंटेनर ट्रक का ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया। फंसे हुए ड्राइवर को देखकर, वहां से गुजर रहे लोगों और पीछे आ रहे दो वाहनों (एक कार और एक ट्रक) के ड्राइवरों ने मदद के लिए अपने वाहन सड़क किनारे रोके। लेकिन तभी, पीछे से आ रहे एक तीसरे भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह जानकारी सर्कल इंस्पेक्टर मनोज सिकरवाल ने दी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अलवर जिले के रहने वाले जोमदीन (50) और जयपुर जिले के रहने वाले सचिन गुर्जर के तौर पर हुई है। इस हादसे में फंसा हुआ ड्राइवर भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें