फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कल तक के लिए बंद हुए 45 मेट्रो स्टेशन, जानें किस लाइन पर कौन से स्टेशन के दरवाजे किए गए बंद

Fri, 09 Oct 2026 05:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

 जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, नयी दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। देखें पूरी सूची।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास 9 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजे से 10 अक्तूबर 2026 को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार आवश्यक अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


1. जनपथ
2. पटेल चौक
3. केन्द्रीय सचिवालय
4. लोक कल्याण मार्ग
5. राजीव चौक
6. नई दिल्ली
7. सेवा तीर्थ
8. मंडी हाउस
9. बाराखंभा रोड
10. आईटीओ
11. दिल्ली गेट
12. खान मार्केट
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
14. झंडेवालान
15. सुप्रीम कोर्ट
16. इंद्रप्रस्थ
17. शिवाजी स्टेडियम
18. दिल्ली हाट-आईएनए
19. हौज़ खास
20. जोर बाग
21. लाजपत नगर
22. जंगपुरा
23. आश्रम
24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
25. चावड़ी बाज़ार
26. जामा मस्जिद
27. करोल बाग
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्व विद्यालय
30. कश्मीरी गेट
31. इन्द्रलोक
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33.नेताजी सुभाष प्लेस
34. आज़ादपुर
35. जहांगीरपुरी
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क
38. सीलमपुर
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफराबाद
41. वेलकम
42.यमुना विहार
43. खजूरी खास
44. शाहदरा
45. रिठाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें