फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेसः सुपरफास्ट ट्रेन से चार घंटे पहले पहुंचेगी वैष्णो देवी, शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 03 Oct 2019 07:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का पांच अक्तूबर से व्यावसायिक संचालन होगा। टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी। गृहमंत्री अमित शाह तीन अक्तूबर को दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन

 

इस हाई स्पीड ट्रेन के चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी।

बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। नवरात्र पर पांच अक्तूबर से दिल्ली-कटरा रूट पर शुरू होने जा रही इस अत्याधुनिक रेल सेवा से कटरा से दिल्ली का फासला 12 के बजाय आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। शनिवार को दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन का परिचालन तमाम तकनीकी कसौटियों पर खरा उतरा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से कटरा के लिए रवाना की गई। ट्रेन अंबाला, लुधियाना, जम्मू तवी स्टेशनों से होकर दोपहर दो बजे कटरा स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें