फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave: भीषण गर्मी से तपे देश के 10 शहर, दिल्ली में टूटे सारे रिकॉर्ड; एक दिन में 8302 मेगावाट बिजली की खपत

Wed, 29 May 2024 07:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heat Wave: देश की राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में एक दिन में बिजली की खपत ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

विज्ञापन
दिल्ली में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। कई शहरों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है और लोग भीषण लू का सामना कर रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने फिलहाल किसी राहत की उम्मीद नहीं जताई है। कई राज्यों में अत्यधिक गर्मी और लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। देश की राजधानी दिल्ली भी भीषण गर्मी का कहर झेल रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में अब तक का सर्वोच्च तापमान दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित मौसम निगरानी केंद्र ने बताया कि बुधवार 29 मई को मुंगेशपुर का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद बारिश की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी।  

विज्ञापन


आइए अब आपको उन दस शहरों के नाम बताते हैं, जहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। 

    शहर   राज्य तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
  मुंगेशपुर    दिल्ली           52.3
  फलौदी   राजस्थान              51.0
  सिरसा   हरियाणा           50.3
  ग्वालियर  मध्य प्रदेश           48.0
   नरेला   दिल्ली           47.9
  रोहतक  हरियाणा           47.7
   चूरू  राजस्थान           47.4
  बीकानेर  राजस्थान           47.0
 जगदीशपुर  हरियाणा           46.5
 श्री गंगानगर    राजस्थान           46.0
 

दिल्ली में गर्मी और बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर का तापमान पूर्वानुमान के हिसाब से नौ डिग्री अधिक रहा। इससे पहले दिल्ली में वर्ष 2002 में सबसे अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 मई को पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भीषण लू और गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की खपत ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऊर्जा विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के दौरान लोगों ने एयर कंडीशनर (एसी) का अत्यधिक उपयोग किया। इस वजह से एक दिन में 8,302 मेगावाट बिजली की खपत की गई। यह अब तक का सर्वोच्च स्तर है। 

विज्ञापन

हालांकि, इस बीच दक्षिण राजस्थान के जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर और सिरोही में हवा में नमी दर्ज की गई। इस वजह से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें