फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: राजनाथ सिंह के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, पार्टी की केंद्रीय टीम में बदलाव की अटकलें तेज

Tue, 16 Jun 2026 07:17 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई/एएनआई, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच सोमवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और आरएसएस के अरुण कुमार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक चार घंटे से अधिक चली।

हालांकि ,पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन सूत्रों का कहना है कि बैठक में पार्टी की केंद्रीय टीम में संभावित फेरबदल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन के नेतृत्व में नई केंद्रीय टीम की घोषणा इस महीने होने की संभावना है, जिसमें वरिष्ठ और युवा नेताओं का संतुलन देखने को मिल सकता है। साथ ही कुछ ऐसे नेताओं को भी पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है, जो अभी सरकार में पदों पर हैं।



पिछले महीने बैठक में हुई थी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति
पिछले महीने भाजपा ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। दिल्ली में मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Explainer: मिलते भाजपा के नेताओं से रहे, विलय NCPI में क्यों कर लिया; टीएमसी के बागियों की ये कैसी रणनीति?

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में भी नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिनमें वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

पार्टी संगठन में इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जहां भाजपा कई राज्यों में सत्ता बचाने और कुछ जगहों पर नई राजनीतिक बढ़त हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें