फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब ड्राइवरों-कंडक्टरों को तमीज सिखाएगी दिल्ली सरकार, यात्रियों से सही ढंग से पेश आने के सिखाएंगे गुण

Fri, 01 Aug 2025 07:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DTC - फोटो : PTI
विज्ञापन

यदि आप दिल्ली में बसों में यात्रा करते हैं तो हो सकता है कि आपको भी डीटीसी बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों से गंभीर शिकायत हो। ड्राइवरों-कंडक्टरों के बारे में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि वे सही स्टॉप पर बसें नहीं रोकते, यात्रियों के बस में ठीक से चढ़ने के पहले ही बसें चला देते हैं, रेड लाइट जंप करते हैं और यात्रियों से अभद्र भाषा में बातें करते हैं। 

विज्ञापन


लोगों की इन्हीं शिकायतों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ड्राइवरों-कंडक्टरों को नैतिक प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है जिससे उनके अंदर व्यवहारगत सुधार लाया जा सके। दिल्ली सरकार से जुड़ी बस सेवा डीटीसी के सभी ड्राइवरों-कंडक्टरों को वाहन चलाने से लेकर यात्रियों से उचित तरीके से बातचीत करने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। दिल्ली सरकार की योजना सफल रही तो आने वाले दिनों में आपको बस ड्राइवरों-कंडक्टरों के व्यवहार में आपको परिवर्तन दिखाई दे सकता है। 
  
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि ड्राइवरों-कंडक्टरों को नियमित रूप से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी ट्रेनिंग में नैतिक मूल्यों, ग्राहक सेवा और सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे वे अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएं। उन्होंने कहा कि हर बस में विशेष हेल्पलाइन नंबर भी लिखा जाएगा जिससे ड्राइवरों-कंडक्टरों के व्यवहार से असंतुष्ट लोग उसकी शिकायत कर सकें। ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें