फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: एक्सिस माय इंडिया, CNX और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी BJP की सरकार, AAP को कितनी सीटें

Thu, 06 Feb 2025 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'एक्सिस माय इंडिया', सीएनएक्स और टुडेज चाणक्या ने आज एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। तीनों एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
दिल्ली का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाल ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। अब मतगणना का इंतजार है। उससे पहले 'एक्सिस माय इंडिया', सीएनएक्स और टुडेज चाणक्या ने गुरुवार को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, भाजपा को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 15 से 25 सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती है। 
विज्ञापन


वहीं, सीएनएक्स के मुताबिक, भाजपा  को 49 से 61 सीटें मिल सकती हैं। आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही है। टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भापा को 45 से 55, आम आदमी पार्टी को 13 से 25 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।  

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इनमें से अब तक जिन सात एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उन सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। 
  • मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 
  • जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
  • चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।
  • पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ आप को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है। 
  • वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने आप को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
  • इसके अलावा माइंड ब्रिक ने आप को 44-49 सीट के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
  • डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है। 
  • एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें आप को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। 
दिल्ली के लिए क्या हैं समीकरण?
विज्ञापन

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 5 फरवरी 2025 को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें