फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: दलितों को चार धाम यात्रा कराएगी कांग्रेस, दलित मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी ने चला बड़ा दांव

Sat, 25 Jan 2025 09:03 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो

सार

 Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस पार्टी अपने परंपरागत दलित मतदाताओं को एक बार फिर से अपने साथ लाने की पूरी कवायद कर रही है। इसके लिए वह अपने दलित समुदाय से आने वाले नेता मल्लिकार्जुन खरगे की विभिन्न स्थानों पर जनसभा कराने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी दल बढ़-चढ़ कर दावे कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने ऐसी बड़ी घोषणा की है जो अपने आप में सबसे हटकर है। यदि पार्टी इस योजना को अपेक्षित मतदाता वर्ग के बीच पहुंचाने में सफल रही तो उसे इसका लाभ भी मिल सकता है। कांग्रेस ने दलित मतदाताओं को यह वादा किया है कि यदि वह सत्ता में आती है तो दलितों को चार धाम यात्रा कराएगी। इस चार धाम में अम्बेडकर की जन्मस्थली महू, गौतम बुद्ध की जन्मस्थली सारनाथ, बोधगया और रविदास की जन्म स्थली शामिल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक
कांग्रेस पार्टी अपने परंपरागत दलित मतदाताओं को एक बार फिर से अपने साथ लाने की पूरी कवायद कर रही है। इसके लिए वह अपने दलित समुदाय से आने वाले नेता मल्लिकार्जुन खरगे की विभिन्न स्थानों पर जनसभा कराने जा रही है तो इसी कड़ी में उसने दलित मतदाताओं को चार धाम यात्रा कराने का वादा कर दिया है। लोगों का मानना है कि इससे दलितों में कांग्रेस के लिए आकर्षण बढ़ सकता है।  

पूर्व सांसद उदित राज का बयान
पूर्व सांसद डा. उदित राज ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने अब तक केवल दलित मतदाताओं का वोट लिया है, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। केजरीवाल ने पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने वेतन देने की बात कही है, लेकिन उसने बौद्ध धर्म के धर्म गुरुओं की अनदेखी है और उनके लिए कोई घोषणा नहीं की है। यही कारण है कि दलित समुदाय अब उनसे नाराज है और वह उनके पक्ष में नहीं वोट करेगा। उन्होंने कहा कि दलित मतदाताओं में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हो रही है। इससे पूरी दिल्ली की सियासत बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें