फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरविंदर का हवाला दे राहुल की भाजपा को चुनौती, पाक में लगाया था 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा

Wed, 05 Feb 2020 03:02 PM IST
Trainee Trainee एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव प्रचार अभियान में तमाम पार्टियां राष्ट्रवाद की बात कर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए लुभा रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंगपुरा रैली में भाजपा को चुनौती दे डाली। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या भाजपा का भी कोई नेता ऐसा है जिसने पाकिस्तान में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा बुलंद किया हो। राहुल ने मंच से कांग्रेस उम्मीदवार का हवाला दिया जिसने पाकिस्तान में हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को जंगपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह 1987 में पाकिस्तान गए थे। इन्होंने वहां 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा बुलंद किया था।

राहुल ने कहा कि भाजपा के नेता देशभक्ति की बात करते हैं। मुझे सिर्फ एक भाजपा नेता दिखाओ जिसने पाकिस्तान में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया हो। राहुल ने कहा कि कांग्रेस के जंगपुरा के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने ऐसा किया। उन्होंने पाकिस्तान में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया और वह इसके लिए जेल भी गए।
विज्ञापन


भारत विरोधी नारे के जवाब में कहा था 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' 

तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि उन्होंने ननकाना साहिब में खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी नारे के जवाब में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा बुलंद किया था। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद खालिस्तान की मांग अपने चरम पर थी। उस समय खालिस्तानी तत्व ननकाना साहिब में भारत विरोधी नारे लगाते थे। मारवाह ने कहा कि मैं 1987 में बैसाखी कार्यक्रम के लिए दिल्ली से ननकाना साहिब गया और वहां खालिस्तानी तत्वों को जवाब देने के लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

उन्होंने कहा कि नारेबाजी के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वह अपने साथियों के साथ अगले चार दिनों तक अनजान जगह पर रहे। हालांकि बाद में इन सभी को भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया गया। उस समय मारवाह की उम्र लगभग 27 वर्ष थी और वह यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें