फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'लाल चौक जाने पर अंदर से लग रहा था डर', गृहमंत्री रहे सुशील शिंदे के बयान से बैकफुट पर कांग्रेस

Tue, 10 Sep 2024 03:42 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के उस बयान से कांग्रेस इस समय चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली में अपने संस्मरण 'राजनीति के पांच दशक' के लोकार्पण के अवसर पर सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि गृहमंत्री रहते हुए मुझे कश्मीर जाते वक्त डर लग रहा था।
विज्ञापन
लाल चौक जाने पर अंदर से लग रहा था डर- शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का अपने संस्मरण के लोकर्पण के मौके पर दिया गया बयान कांग्रेस के फजीहत बन चुका है। दरअसल उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री बनने से पहले मैं शिक्षाविद् विजय धर मिलने गया था। मैं उनसे सलाह मांगता था। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं इधर-उधर न घूमू, बल्कि लाल चौक जाऊं, लोगों से मिलूं और डल झील घूमू। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि उस सलाह से मुझे प्रसिद्धि मिली और लोगों को लगा कि यहां एक गृह मंत्री है जो बिना किसी डर के वहां जाता है, लेकिन मैं किसे बताऊं कि मैं डर गया था?



भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार भी किया है। इसके साथ कांग्रेस पार्टी को उनके बयानों पर ध्यान देने की नसीहत भी दी जा रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनके बयान को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- यूपीए काल के गृह मंत्री सुशील शिंदे ने माना कि उन्हें जम्मू-कश्मीर जाने में डर लगता था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कश्मीर जाऊं और डल झील पर फोटो खिंचवाऊं, ताकि मैं और यूपीए की भारत के गृह मंत्री के तौर पर सार्वजनिक छवि बनी रहे। लेकिन मैं डर गया था। आज राहुल गांधी आराम से कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा और बर्फ से लड़ते हुए देखे गए! लेकिन एनसी और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को आतंक के दिनों में वापस ले जाना चाहते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें