दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए। वह यहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद वह पार्टी कार्यालय गए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है।
AAP राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal Ahmedabad पहुँचे।
विज्ञापन
Airport से सीधा Circuit House गए अरविंद केजरीवाल।
AAP Gujarat संयोजक @Gopal_Italia ने कहा- गुजरात के कोने कोने से एक ही आवाज़ उठ रही है "अब बदलेगा गुजरात !" pic.twitter.com/6fvICGYt4V
गुजरात में दो दशक से सत्ता में है भाजपा
गुजरात दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा कि अब गुजरात बदलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया 'सोमवार को गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात होगी।' सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव में गुजरात में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बता दें कि राज्य में 20 साल से भाजपा सत्ता में है। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी सियासी जमीन तैयार करने के लिए मेहनत कर रही है।