फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast VIDEO: लाल किले के सामने अचानक हुआ विस्फोट, ट्रैफिक सिग्नल के पास रेंगती गाड़ियों के बीच धमाका...

Wed, 12 Nov 2025 11:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग केंद्र में हुए बम धमाके से जुड़े नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं। 10 नवंबर की शाम 6.52 बजे हुए विस्फोट से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 11 सेकेंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल किले के सामने ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियां रेंग रही हैं। तभी अचानक धमाका हुआ और वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दिल्ली कार धमाका: इसी ट्रैफिक सिग्नल के पास आई-20 कार में हुआ विस्फोट - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किले के सामने रेंगती गाड़ियों के बीच अचानक हुए विस्फोट से पूरा देश स्तब्ध और मार्माहत है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे से लौटने के बाद पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। बाद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बीते 10 नवंबर की इस वारदात को 'आतंकी घटना' बताया और कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। इसी बीच लाल किले के सामने से गुजरने वाली सड़क- सुभाष मार्ग पर बने ट्रैफिक सिग्नल के पास हुए इस धमाके की विचलित करने वाली नई वीडियो सामने आई है।

विज्ञापन


शाम 6.52 का वक्त हुआ और अचानक जोरदार धमाके से दहली दिल्ली
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- एक के पास हुई इस हृदय विदारक घटना के 11 सेकेंड के इस नए सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि लाल बत्ती यानी ट्रैफिक सिग्नल के पास गाड़ियां बेहद धीमी गति से सरक रही हैं। तभी शाम 6.52 का वक्त हुआ और अचानक जोरदार धमाके के कारण कैमरे के सामने अंधेरा छा गया। धमाके के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा और कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।

धमाके के 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन...
ये विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने जो मंजर बयां किया है इसके साफ पता चलता है कि लाल किले के सामने हुआ ये धमाका कितना जबरदस्त था।

12 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

विज्ञापन

इससे पहले लाल किले के नजदीक चलती कार में धमाके का एक और वीडियो सामने आ चुका है। बता दें कि इस धमाके की चपेट में आकर अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से अधिक जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें