फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast Casualties: अब तक 20 घायलों की पहचान हुई, आठ की शिनाख्त के प्रयास जारी; देखिए सूची

Mon, 10 Nov 2025 10:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है। 40 से अधिक लोगों के हताहत होने की खबर है। हताहत लोगों में दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल के लोग शामिल हैं। हताहतों के संबंध में जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक यूपी के अमरोहा निवासी शख्स की पहचान हुई है। बाकी मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। देखिए पूरी सूची।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद अब घायलों और मृतकों की पहचान का सिलसिला जारी है। अस्पतालों में भर्ती पीड़ितों की सूची सामने आ चुकी है, जिसमें अब तक 20 लोगों की पहचान हो चुकी है। वहीं, आठ लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच एजेंसियां मौके पर जुटी हैं और पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती बताया है।

विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है एनआईए और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम विस्फोटक की प्रकृति और स्रोत का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट के उपयोग की आशंका जताई जा रही है।

घायल/मृतकों की सूची

क्रम नाम आयु
1 शाइना परवीन, पिता मोहम्मद सैफुल्लाह, निवासी दिल्ली 23
2 हर्षुल, पिता संजीव सेठी, निवासी गदरपुर, उत्तराखंड 28
3 शिवा जायसवाल, पिता अज्ञात, निवासी देवरिया, यूपी 32
4 समीर, पिता अज्ञात, निवासी मंडावली, दिल्ली 26
5 जोगिंदर, पिता अज्ञात, निवासी नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली 28
6 भवानी शंकर सामरा, पिता अज्ञात, निवासी संगम विहार, दिल्ली 30
7 अज्ञात 35
8 गीता, पिता शिव प्रसाद, निवासी कृष्णा विहार, दिल्ली 26
9 विनय पाठक, पिता रामाकांत पाठक, निवासी आया नगर, दिल्ली 50
10 पप्पू, पिता दूधवी राम, निवासी आगरा, यूपी 53
11 विनोद, पिता विशाल सिंह, निवासी बैतजीत नगर, दिल्ली 55
12 शिवम झा, पिता संतोष झा, निवासी उस्मानपुर, दिल्ली 21
13 अज्ञात (अमन) 26
14 मोहम्मद शहनवाज़, पिता दिवंगत अहमद जमान, निवासी दरियागंज, दिल्ली 35
15 अंकुश शर्मा, पिता सुधीर शर्मा, निवासी ईस्ट रोहिताश नगर, शाहदरा, दिल्ली 28
16 अशोक कुमार, पिता जगबंश सिंह, निवासी अमरोहा, यूपी 34
17 अज्ञात 35
18 मोहम्मद फारुख, पिता अब्दुल कादिर, निवासी दरियागंज, दिल्ली 55
19 तिलक राज, पिता किशन चंद, निवासी हमीरपुर, हिमाचल 45
20 अज्ञात 52
21 अज्ञात 58
22 अज्ञात 28
23 अज्ञात 30
24 मोहम्मद सफवान, पिता मोहम्मद गुफरान, निवासी सीता राम बाजार, दिल्ली 28
25 अज्ञात 35
26 मोहम्मद दाऊद, पिता जानुद्दीन, निवासी लोनी, गाज़ियाबाद, यूपी 31
27 किशोरी लाल, पिता मोहन लाल, निवासी यमुना बाज़ार, कश्मीरी गेट, दिल्ली 42
28 आज़ाद, पिता रसुद्दीन, निवासी करताल नगर, दिल्ली 34
विज्ञापन

धमाके के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
धमाके के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों को गश्त और चेकिंग बढ़ाने का आदेश दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें