फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर

Thu, 19 Dec 2019 03:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन



दरअसल, दिल्ली में रह रहे अफगानी शरणार्थियों से मिलने के लिए भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां के तिलक नगर इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने शरणार्थियों से गर्मजोशी से मुलाकात की। शरणार्थियों ने उन्हें अफगानी चादर भी भेंट की। 

गौरतलब हो कि नागरिकता विधेयक के कानून बनने के बाद इन सभी अफगानी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। 

क्या है नागरिकता कानून
नागरिकता कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सेधार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आस-पास के देशों के हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था। वे सभी भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें