फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs AAP: महिलाओं के सम्मान पर भाजपा-आप में घमासान; रजिस्ट्रेशन कराने वालों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद

Thu, 26 Dec 2024 02:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के महिला और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चेतावनी के कारण भी लोगों में संदेह बढ़ गया है। क्या इससे महिला सम्मान पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों पर कोई असर पड़ेगा? 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सम्मान निधि के नाम पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के नाम पर अब तक 20 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का दावा किया है, वहीं भाजपा ने इस पूरी योजना को एक फ्रॉड बताकर केजरीवाल का घेराव किया है। दिल्ली के महिला और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चेतावनी के कारण भी लोगों में संदेह बढ़ गया है। क्या इससे महिला सम्मान पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों पर कोई असर पड़ेगा? 

विज्ञापन


अमर उजाला ने की महिलाओं से बात
पूर्वी दिल्ली में केजरीवाल की महिला सम्मान योजना हिट दिखाई दे रही है। यहां महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लगे एक कैंप में महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। फॉर्म भरने वाले युवक ने अमर उजाला को बताया कि उसने आज अब तक 150 से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर दिया है। यह भीड़ लगातार आ रही है और रजिस्ट्रेशन का काम पूरे दिन चलने वाला है। 

रजिस्ट्रेशन कराने आई रुखसाना खातून ने अमर उजाला से कहा कि उन्हें केजरीवाल से बहुत उम्मीद है। केजरीवाल ने अब तक बिजली-पानी मुफ्त दिया है। वे महिला सम्मान योजना के नाम पर उन्हें 2100 रुपये हर महीने की मदद भी देंगे। उनके पुरुष सहयोगी ने बताया कि केजरीवाल अपना कहा गया वादा निभाते हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वे यह वादा भी निभाएंगे। 
विज्ञापन


नाहिदा खातून बिहार की रहने वाली हैं, लेकिन रोजी-रोटी की तलाश में परिवार दिल्ली आ गया है। अब वे यहां की मतदाता हैं। वे रजिस्ट्रेशन कराने आई हैं। उन्हें लगता है कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद केजरीवाल सरकार महिलाओं को 2100 रुपये की मदद उन्हें अवश्य देगी। खातून का कहना है कि हर महीने यह रकम मिलती है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी मदद होगी। इसे वे अपने ऊपर और बच्चों की शिक्षा और घरेलू सामान लेने के लिए उपयोग करेंगी। 

शेख गयास अपनी पत्नी के लिए महिला सम्मान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं। उन्हें लगता है कि अरविंद केजरीवाल बेहतर काम कर रहे हैं और उन्हें फिर से सत्ता में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि महिला सम्मान योजना के नाम पर उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता मिलने लगती है तो यह उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद होगी।  

रमेश यादव ने बताया कि हर राज्य में कई सरकारें लोगों को पैसे दे रही हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में जो भी सरकार जीतेगी, वह लोगों को पैसे देगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पिछली बार भी यह वादा किया था कि यदि दिल्ली में वे सभी सीटें जीतते हैं तो लोगों को पैसे देंगे। लेकिन वे सभी सीटों पर हार गए, इसलिए उन्होंने नहीं दिया। लेकिन इस बार वे जीतेंगे तो उन जैसे लोगों को पैसे अवश्य मिलेंगे। 

अनायता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार महिलाओं को 2100 रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले चुनाव में भी एक-एक हजार रुपये का फॉर्म भरवाया था, लेकिन आज तक किसी को कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके करीबी लोग पंजाब में भी रहते हैं, लेकिन सरकार बनने के तीन साल बाद भी आज तक महिलाओं को कुछ नहीं मिला है। 

किरण ने कहा कि केजरीवाल के हाथ में जो काम है, वे आज भी उसे नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वे कैसे विश्वास करें कि वे सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी गली-मोहल्ले में गंदगी फैली हुई है, पानी की सप्लाई बहुत गन्दी है और पानी पीने के योग्य नहीं रहता। ऐसे में वे कैसे विश्वास करें कि केजरीवाल सत्ता में आये तो वे लोगों को 2100 रुपये देने लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें