फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beating Retreat Ceremony 2021: बीटिंग रिट्रीट में 26 तरह की धुनों से गूंजा विजय चौक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद

Fri, 29 Jan 2021 07:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह - फोटो : twitter.com/HQ_IDS_India
Beating Retreat 2021 : शुक्रवार की शाम दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में शिरकत की। इस बार बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम बेहद खास है। दरअसल, इस बार समारोह की शुरुआत 1971 युद्ध में पाकिस्तान पर मिली जीत के लिए तैयार की गई खास धुन से की गई। इस धुन को ‘स्वर्णिम विजय’ थीम नाम दिया गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह - फोटो : twitter.com/HQ_IDS_India
समारोह में 15 सैन्य बैंड और रेजिमेंटल सेंटरों और बटालियनों के इतनी ही संख्या में ड्रम बैंड शामिल हुए। इसके अलावा नौसेना, वायुसेना और सशस्त्र पुलिस बलों का एक-एक बैंड भी इसमें शामिल हुआ है। इस दौरान 26 से अधिक संगीतमय कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

3 of 5
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह - फोटो : twitter.com/HQ_IDS_India
‘बीटिंग द रिट्रीट’ भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है। इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन के साथ समारोह का समापन हुआ।

4 of 5
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह - फोटो : twitter.com/HQ_IDS_India
कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल इस समारोह में केवल पांच हजार लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी। पहले ये संख्या 25 हजार तक पहुंच जाती थी। प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति सहित शीर्ष सैन्य नेतृत्व की मौजूदगी में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी से 72वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीटिंग रिट्रीट 2021 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में हुए किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और अराजकता को देखते हुए रायसीना हिल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें