फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal: दिल्ली में तैनात IAS पोटोम गिरफ्तार, सुसाइड केस में यौन शोषण के आरोप; ईटानगर में किया आत्मसमर्पण

Tue, 28 Oct 2025 05:23 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला, ब्यूरो, ईटानगर
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी तालो पोटोम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह दिल्ली में तैनात आईएएस अधिकारी तालो पोटोम को 19 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में ईटानगर से गिरफ्तार किया। पिछले सप्ताह जान देने वाले युवक गोमचू येकर ने सुसाइड नोट में पोटोम पर यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पोटोम फिलहाल दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


पापुम पारे की पुलिस अधीक्षक नीलम नेगा ने बताया, पोटोम ने सुबह करीब 7ः30 बजे निरजुली थाने में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी पोटोम का ईटानगर से इसी साल जून में दिल्ली तबादला हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) गोमचू येकर ने 23 अक्तूबर को निरजुली के लेखी गांव में किराए के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। येकर ने सुसाइड नोट में पोटोम के साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग पर यौन शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उसने यह भी दावा किया था कि लंबे समय तक अपमान, जबरदस्ती और धमकियों से वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ। पुलिस ने बताया, आरोपी अधिकारी लोवांग ने भी येकर आत्महत्या वाले दिन लोंगडिंग जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। दोनों मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें