दिल्ली विधानसभा को ‘लिविंग हेरिटेज साइट’ के रूप में तब्दील करने की कोशिश हो रही है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालय का सहयोग और दिशा निर्देश मांगा।
दिल्ली की विधानसभा अपने आप में एक विशाल इतिहास को समेटे हुए है। इसे देखते हुए इसे ‘लिविंग हेरिटेज साइट’ के रूप में तब्दील करने की कोशिश हो रही है जिससे दिल्ली आने वाले पर्यटक और दिल्लीवासी विधानसभा के गौरवशाली इतिहास के बारे में जान सकें, उसे देख सकें। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालय का सहयोग और दिशा निर्देश मांगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विजेंद्र गुप्ता से अपनी मुलाकात में इस योजना में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने गुप्ता को आश्वासन दिया है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम के साथ वे जल्द ही विधानसभा का दौरा करेंगे और योजना से संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।
विधानसभा में होगा आधुनिकता और परंपरा का संगम
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाने का काम भी चल रहा है जिससे यहां के कामकाज में पेपर का इस्तेमाल कम से कम किया जा सके। दिल्ली विधानसभा में सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली की खपत को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर लोगों को दिल्ली विधानसभा के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताने का भी प्रयास किया जा रहा है। इससे पर्यटकों के लिए दिल्ली में एक और पर्यटन स्थल विकसित हो जाएगा जो दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करेगा।