कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने का दावा किया था, लेकिन पिछले 11 साल में उनके नाम केवल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रही राजनीति के कारण दिल्ली को भारी नुकसान हुआ है। केजरीवाल दिल्ली के लिए कोई विकास नहीं कर पाए, जबकि केंद्र की असफलता के कारण दिल्ली का आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि वह बदलाव के लिए राजनीति कर रही है और इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने का दावा किया था, लेकिन पिछले 11 साल में उनके नाम केवल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वे कोई प्रभावशाली काम करने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के साथ भ्रष्टाचार करके केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ा घर बनाकर रख दिया है।
पोर्टल पर भरे नामांकन फॉर्म
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पांच बड़ी गारंटियां घोषित कर दी हैं। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को कांग्रेस के पोर्टल पर जाकर अपना नाम, पता दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता से जो गारंटियां दिया है, उन्हें पूरा करेगी। कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में और झारखंड में गठबंधन की सरकारों में भी अपना वादा निभाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बड़ी गारंटियां
प्यारी दीदी योजना के अंतर्गत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह
25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
युवाओं को अप्रैंटिसशिप के तहत एक वर्ष तक 8500 रुपये।
महंगाई से मुक्ति की गारंटी के तहत दिल्ली वालों को 500 रुपये प्रति रसोई गैस सिलेंडर देना।
हर महीने राशन की किट, जिसमें 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 लीटर खाने का तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती होगी