दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी रविवार से और बढ़ने वाली है जब कांग्रेस, भाजपा और जनता दल यू के दिग्गज नेता प्रचार के लिए उतरेंगे। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में दिग्गजों के बीच धुआंधार घमासान देखने को मिलेगा। बड़े-बड़े नेता जनसभाओं के जरिए भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास कराएंगे। रविवार दो फरवरी के बाद से बड़े नेताओं की रैलियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार युद्ध में उतरेंगे तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी दिल्ली में रैली करेंगे।