कांग्रेस की हार के लिए मैं जिम्मेदार: सुभाष चोपड़ा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, हम हार के पीछे कारणों की समीक्षा करेंगे। हमारे वोटों में गिरावट भाजपा और आप की ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण हुई। तीन महीने पहले ही मैंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था और अपनी क्षमता से बढ़कर काम किया। अगर कोई हार का जिम्मेदार है तो मैं हूं। चोपड़ा ने कहा, कांग्रेस हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़ी रही है और हम अंत तक भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
'शून्य' हुई कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरीगत '00' की जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सुभाष चोपड़ा ने कहा, दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। समय कम था लेकिन मैंने पूरा प्रयास किया। मैंने ऐसी राजनीति पहले नहीं देखी कि लोग AAP के विज्ञापन से प्रभावित हो गए और वोट दे आए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। जवाब में केजरीवाल ने भी उन्हें शुक्रिया कहते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए उनसे सहयोग की उम्मीद जताई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'
'आप' ने जीत का लगाया अर्धशतक
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का अर्धशतक लगा दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक आप अब तक 50 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि अन्य 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा महज छह सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। कुछ सीटों पर मतगणना जारी है।
आप के उम्मीदवार सोमनाथ भारती, हाजी यूनुस मुस्तफाबाद सीट से जीते
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती 18,144 और मुस्तफाबाद सीट से हाजी यूनुस 20,704 मतों के अंतर से जीते।
पीएम मोदी ने 'आप' को दी बधाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
राहुल ने केजरीवाल को दी बधाई
आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 37 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं पांच अन्य सीटों पर पर आगे चल रही है।
प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय से निकले अरविंद केजरीवाल।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।'
कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, उनकी मेहनत के लिए सबको साधुवाद देता हूं। सभी ने बहुत मेहनत की है। दिल्ली की जनता का ये जो जनादेश है, उसको सिर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल को बहुत बधाई देना चाहता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो दिल्ली की आकांक्षाओं के अनुरूप दिल्ली सरकार में अच्छा करते हुए अपेक्षाओं की पूर्ति करेंगे। और हमने हिसाब से मेहनत की, लेकिन हमारी अपेक्षाएं खरी नहीं उतरीं। इसकी हम समीक्षा करेंगे। लगभग लगभग दिल्ली का काउंटिंग खत्म होने वाली है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं पटपड़गंज विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की जनता ने एक ऐसी सरकार को चुना जो लोगों के लिए काम करती है।
अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली चुनाव में आप को मिली प्रचंड जीत पर व्यंग किया है। उन्होंनेे ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई।
सीलमपुर से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को 27 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है।
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर उन्हें बधाई दी। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने जो जनादेश दिया है, उससे पता चलता है कि वे काम और विकास पर वोट देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें। उन्होंने जनता को आई लव यू भी बोला। दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा।
केजरीवाल ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, उन्होंने रात दिन मेहनत की। मेरे परीवार ने भी खूब मेहनत की और आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।
केजरीवाल ने कहा, नई राजनीति देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासियों की जीत है ये। दिल्ली ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा जताया।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 62 जबकि भाजपा आठ सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी है।
पटपड़गंज सीट से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। हालांकि चुनाव आयोग इसकी घोषणा थोड़ी देर बाद करेगा। इसके अलावा राजेंद्र नगर सीट से राघव चढ्ढा ने भी जीत हासिल की है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को प्रचंड बहुमत मिलने पर कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम आश्चर्यजनक नहीं हैं। इसकी उम्मीद पहले से ही की जा रही थी।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 62 जबकि भाजपा आठ सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी है।