आम आदमी पार्टी की सूची
- फोटो : AMAR UJALA
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में सोमवार को 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। 2020 में इन 31 में से 23 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। इन 23 में सिर्फ दो मौजूदा विधायकों को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया। इनकी भी सीट बदल दी गई है।
दो सीटों पर जीते राजेंद्र पाल गौतम और राजकुमार आनंद अब पार्टी छोड़ चुके हैं। दो मौजूदा विधायकों राखी बिड़लान और मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। वहीं, बाकी 19 विधायकों के टिकट कट गए हैं। जिन 19 विधायकों के टिकट कटे हैं उनमें से दो मौजूदा विधायकों एसके बग्गा और प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटों को टिकट दिया गया है। एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा तो प्रह्लाद सिंह साहनी की जगह उनके बेटे पुनर्दीप सिंह साहनी को आप ने मैदान में उतारा है।
पार्टी को जीते से ज्यादा भरोसा हारे उम्मीदवारों पर?
पहली दो सूची में पार्टी ने 2020 में हारी सभी आठ सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इन आठ में चार सीटों पर उन उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया गया है जो 2020 में हार गए थे। इन उम्मीदवारों में नवीन चौधरी (दीपू), सरिता सिंह, दीपक सिंगला और राम सिंह शामिल हैं।
दोनों सूचियों में बाहरियों को दबदबा
अब तक घोषित कुल 31 उम्मीदवारों में से 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने पिछले दो महीने के भीतर पार्टी का दामन थामा है। पहली सूची में इस तरह के छह नाम थे तो दूसरी सूची में भी ऐसे चार नाम हैं जिन्होंने चंद दिनों पहले ही पार्टी का दामन थामा है।
यहां देखिए सभी 31 उम्मीदवारों की पूरी कुंडली
1.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| नरेला |
दिनेश भारद्वाज |
शरद कुमार (आप) |
उम्मीदवार को जानें: 2010 में अर्जुन पुरस्कार जीत चुके दिनेश भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं। 2022 में वॉर्ड-2 से आप के टिकट पर एमसीडी चुनाव जीते। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े थे।
2.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| तिमारपुर |
सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू |
दिलीप पांडेय (आप) |
उम्मीदवार को जानें: 6 दिसंबर को ही भाजपा छोड़कर दूसरी बार आप में शामिल हुए हैं। 2003 और 2008 में तिमारपुर से कांग्रेस विधायक रहे हैं।
3.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| आदर्श नगर |
मुकेश गोयल |
पवन शर्मा (आप) |
उम्मीदवार को जानें: चार बार कांग्रेस के पार्षद रहे गोयल नवंबर 2021 में आप में आए। अभी वॉर्ड नंबर 15-आदर्श नगर (उत्तर) से आप के पार्षद हैं।
4.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| मुंडका |
जसबीर कराला |
धर्मपाल लाकड़ा (आप) |
उम्मीदवार को जानें: दिसंबर 2021 में कांग्रेस छोड़ 'आप' में शामिल हुए। पत्नी मनीषा कराला वार्ड 29-कराला (उत्तर दिल्ली) से आप की पार्षद हैं।
5.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 की विजेता |
| मंगोलपुरी |
राकेश जाटव धर्मरक्षक |
राखी बिड़लान (आप) |
उम्मीदवार को जानें: वॉर्ड 49A से आप पार्षद हैं।
6.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| रोहिणी |
प्रदीप मित्तल |
विजेंदर गुप्ता (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: वॉर्ड नंबर 21 के पार्षद हैं।
7.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| चांदनी चौक |
पुनर्दीप सिंह साहनी |
प्रह्लाद सिंह साहनी (आप) |
उम्मीदवार को जानें: मौजूदा विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे हैं। प्रह्लाद अक्तूबर 2019 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 2020 में आप से जीते प्रह्लाद 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से जीते थे।
8.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| पटेल नगर |
प्रवेश रतन |
राजकुमार आनंद (आप) |
उम्मीदवार को जानें: बीते 2 दिसंबर को ही भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवेश रतन पटेल नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार थे। 2020 में यहां से जीते राजकुमार आनंद पार्टी छोड़ चुके हैं।
9.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| मदिपुर |
राखी बिड़लान |
गिरीश सोनी (आप) |
उम्मीदवार को जानें: विधानसभा उपाध्यक्ष हैं। तीन बार मंगोलपुरी सीट से जीत चुकी हैं। इस बार पार्टी ने सीट बदल दी है।
10.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| जनकपुरी |
प्रवीण कुमार |
राजेश ऋषि (आप) |
उम्मीदवार को जानें: दो बार के पार्षद हैं। 2022 में वॉर्ड नंबर 105 महावीर एनक्लेव से जीते थे
11.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| बिजवासन |
सुरेंद्र भारद्वाज |
भूपिंदर सिंह जून (आप) |
उम्मीदवार को जानें: 2013 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिजवासन सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
12.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| पालम |
जोगिंदर सोलंकी |
भावना गौर (आप) |
उम्मीदवार को जानें: जोगिंदर पालम से टिकट की दावेदारों में शामिल थे। पार्टी ने मौजूदा विधायक भावन गौर का टिकट काटकर उन्हें मौका दिया गया है।
13.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| जंगपुरा |
मनीष सिसोदिया |
प्रवीण कुमार (आप) |
उम्मीदवार को जानें: पूर्व उप मुख्यमंत्री हैं। 2020 में पटपड़गंज सीट से बमुश्किल जीत मिली थी। अब पार्टी ने सीट बदली।
14.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| देवली |
प्रेम कुमार चौहान |
प्रकाश जरवाल (आप) |
उम्मीदवार को जानें: वॉर्ड नंबर 164 से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं।
15.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| त्रिलोकपुरी |
अंजना पारसा |
रोहित कुमार (आप) |
उम्मीदवार को जानें: दो बार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रही हैं। 2017 के एमसीडी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
16.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| पटपड़गंज |
अंवध ओझा |
मनीष सिसोदिया (आप) |
उम्मीदवार को जानें: शिक्षक से राजनेता बने अवध ओझा बीते 2 दिसंबर को ही पार्टी में शामिल हुए हैं।
17.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| कृष्णा नगर |
विकास बग्गा |
एसके बग्गा (आप) |
उम्मीदवार को जानें: मौजूदा विधायक एसके बग्गा के बेटे हैं।
18.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| गांधी नगर |
नवीन चौधरी (दीपू) |
अनिल कुमार बाजपेयी (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: 2020 में भाजपा के अनिल बाजपेयी से हारे थे। पार्टी ने एक बार फिर से टिकट दिया है।
19.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| शाहदरा |
जितेंद्र सिंह शंटी |
राम निवास गोयल (आप) |
उम्मीदवार को जानें: शंटी चार दिन पहले (5 दिसंबर को) ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में शाहदरा से भाजपा विधायक रहे शंटी एंबुलेंस मैन के नाम से विख्यात हैं। मौजूदा विधायक राम निवास गोयल ने हाल ही में चुनावी राजनीति से संन्यास का एलान किया था।
20.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| मुस्तफाबाद |
आदिल अहमद |
हाजी यूनुस (आप) |
उम्मीदवार को जानें: आजादपुर सब्जी मंडी के अध्यक्ष रहे हैं। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी के समन्वयक के रूप में काम कर चुके हैं।
पहली सूची में किन्हें मिला था टिकट
21.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| छतरपुर |
ब्रह्म सिंह तंवर |
करतार सिंह तंवर (आप) |
उम्मीदवार को जानें: 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में तंवर छतरपुर से भाजपा उम्मीदवार थे। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 31 अक्तूबर को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
22.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| किराड़ी |
अनिल झा |
ऋतुराज गोविंद (आप) |
उम्मीदवार को जानें: पूर्व भाजपा विधायक हैं। 2020 में आप के ऋतुराज गोविंद ने हराया था। 17 नवंबर को ही आप का दामना थामा है।
23.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| लक्ष्मीनगर |
बीबी त्यागी |
अभय वर्मा (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: 4 नवंबर को ही आप की सदस्यता ली है। त्यागी दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद रह चुके हैं।
24.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| सीलमपुर |
जुबैर चौधरी |
अब्दुल रहमान (आप) |
उम्मीदवार को जानें: पांच बार के कांग्रेस विधायक मतीन अहमद के बेटे हैं। बीते 29 अक्तूबर को ही अपनी पार्षद पत्नी शगुफ्ता के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
25.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| सीमापुरी |
वीर सिंह धींगान |
राजेंद्र पाल गौतम (आप) |
उम्मीदवार को जानें: तीन बार के विधायक रहे वीर सिंह धींगान ने बीते 15 नवंबर को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 2020 में तीसरे स्थान पर रहे थे। मौजूदा विधायक राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
26.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| मटियाला |
सोमेश शौकीन |
गुलाब सिंह यादव (आप) |
उम्मीदवार को जानें: 18 नवंबर को ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा है। 2008 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2013, 2015 और 2020 में तीसरे नंबर पर रहे।
27.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| रोहतास नगर |
सरिता सिंह |
जितेंद्र महाजन (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: 2020 में सरिता को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में रोहतास नगर सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैंं।
28.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| विश्वास नगर |
दीपक सिंगला |
ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा हारे थे। पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। मशहूर मिठाई की दुकान की चेन सिंगलाज स्वीट्स के मालिक हैं।
29.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| बदरपुर |
राम सिंह |
रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: पिछले चुनाव में राम सिंह को भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी से हारे थे। जनवरी 2020 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।
30.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| घोंडा |
गौरव शर्मा |
अजय महावर (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। पत्नी ब्रह्मपुरी वार्ड से पार्षद हैं।
31.
| सीट |
उम्मीदवार |
2020 के विजेता |
| करावल नगर |
मनोज त्यागी |
मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा) |
उम्मीदवार को जानें: 2020 में यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को मात दी थी। इस पार्टी ने पाठक की जगह मनोज त्यागी को टिकट दिया है।